प्रतीक सिंह: दिल्ली प्रधानमंत्री के सुरक्षा में लगे एसपीजी के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया। प्रधानमंत्री के सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख रहे अरुण कुमार सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे । एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार का दिल्ली में निधन हो गया है। अरुण कुमार की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आई है। विभाग में गम का माहौल है। हर कोई नम आंखों से अरुण कुमार सिन्हा को विदाई दे रहा है। श्री सिन्हा 1997 केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे थे और 2016 से एसपीजी निदेशक के तौर पर कार्यरत रहे थे।अरुण कुमार सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा मालवीय मार्ग निवासी हजारीबाग पिता का नाम स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद जो भारतीय सेना में थे. हिंदू स्कूल हजारीबाग से स्कूल की प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से उच्च शिक्षा प्राप्त किए। वर्ष 1987 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और केरल कैडर मिला।प्रारंभिक दौर में केरल के दो तीन जिलों में आरक्षी अधीक्षक एवं त्रिवेंद्रम और कोचिंग के पुलिस कमिश्नर रहे। उसके बाद डीआईजी आईजी के रूप में काम किये। बर्ष 2009 से 2014 तक बीएसएफ में आईजी के रूप में गुजरात फ्रंटियर में पदस्थापित रहे।पुनः केरल वापस आए और 2016 तक एडीजी के रूप में काम किये। मार्च 2016 से वर्तमान तक वह प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री के सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले एसपीजी के निदेशक के रूप में पदस्थापित थे। इनके निधन से देश के सभी की आंखें नम है।

April 30, 2026 12: 05 am
Breaking
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर
- जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर DDC के मौजूदगी मे हुई बैठक, कई समस्यायों के निदान की मांग की
- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10% तक सीमित, दो वर्षों से पूर्व वृद्धि पर प्रतिबंध : डीसी
- कोषागार घोटाले में आईपीएस तक पहुंची आंच, 14 जिलों के एसपी जांच के घेरे में



