
रांची : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 मई को होना है। लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को वोटिंग होगी।शानिवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। 13 मई को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है ,सुदूर क्षेत्र के लिए।पहले दिन लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र के पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया है। रविवार को भी मतदान कर्मियों को रवाना किया जा रहा है। लोकसभा मतदान कर्मियों का डिस्पैच सेंटर और स्ट्रांग रूम बनाया गया है।मतदान कर्मियों को रवाना करने के लिए पोलिंग पार्टियों की गाड़ियों मे जीपीएस लगाया गया है। वरीय अधिकारी पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट पर निगरानी रखेंगे। पोलिंग पार्टियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ टैग किया गया है। वहीं ईवीएम का मूवमेंट मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में ही होगी, चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
सुरक्षा कारणों से यह स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। केंद्रीय रिजर्व सीआरपीएफ के जवान हैं, जबकि लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा, गोवा, आंध्र प्रदेश, गुजरात पुलिस को भी तैनात किया गया है।




