
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एग्रीको मैदान में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के द्वारा 21 वाँ समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 15 दिनों तक चलेगा जो 11 से 24 मई तक आयोजित होगी। जिसमें जमशेदपुर के 300 बच्चे विभिन्न 15 इवेंट्स में भाग लेंगे। जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी, एथलीट्स,योग सहित अन्य खेल होंगे,जिसे 50 कोच के माध्यम से इन बच्चों को इसका हुनर सिखाया जाएगा। जो सबेरे साढ़े 5 बजे से साढ़े 7 बजे तक प्रतिदिन आयोजित होगी। समर कैंप के उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य,बच्चो के अभिभावक मौजूद थे।इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य सह सूर्यमंदिर कमिटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा की वर्ष भर बच्चे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देते है,एसे में शारीरिक व्यायाम के लिए खेल कूद भी जरूरी है।
इसी उद्देश्य से यह समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे प्रत्येक दिन बच्चे एक नया जोश के साथ इन खेलो का गुर सीखेंगे जिन्हे समापन के दिन पुरस्कार द्वारा हौसला अफजाई की किया जाएगा।





