
जमशेदपुर :जमशेदपुर के MGM थाना अंतर्गत काशीडीह गाव के जंगल से उत्पाद विभाग ने छापे मारी कर लगभग 1100 लीटर महुआ जप्त किया है। उत्पाद आयुक्त राम लीला रवाणी ने कहा की गुप्त सूचना मिली थी की MGM थाना अंतर्गत काशीडीह गाव के जंगल मे महुआ बनाया जा रहा है।जिसके बाद विभाग ने एक टीम गठित कर जंगल में छापेमारी की जहां से1100 लीटर कच्चा महुआ शराब बारमद् किया गया जिसकी बाजार मूल्य लगभग 27000 रुपये है।उन्होंने कहा की चुनाव के वक़्त इस तरह की नशीली प्रदार्थ का उपलोग किया जाता है । इस मामले मे विदान किस्कू , निमई किस्कू , चेतक किस्कू , संजय किस्कू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी की आचारसहिता लगने के बाद से अब तक लगभग् 34 लोगो को जेल भेजा जा चुका है और लगभग अभी तक लगभग् 60 lakh का शराब जब्त किया जा चुका है ।
उन्होंने आम लोगो के लिए जानकारी दी की जिले मे वोटिंग दिन से एक दिन पहले ही Dry day घोषित कर दिया जायेगा , अगर उसके बाद भी किसी तरह का कोई दुकान या कही से अवैध तरीके के दारु या महुआ मिलता है तो वो अबकारी विभाग को इसकी सूचना दे सकते है तुरंत करवाई किया जायेगा।





