
जमशेदपुर: आसन्न आम चुनाव को लेकर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं, अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।एक बार फिर से सिद्धगोडा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तको को गिरफ्तार किया है।डीएसपी भोला प्रसाद का नेतृत्व में सिद्धगोडा हरिजन बस्ती और भूइंयाडीह पार्क के पास किए गए छापामारी में सफलता मिली है। इस छापामारी में अमित कुमार चौधरी, मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल के पास से ब्राउन शुगर, मोटरसाइकिल और मोबाइल जप्त किए गए।जबकि पुलिस को चकमा देकर फरार हुए सुमित मुखी के कमरे से 31000 रुपए और ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस एक ओर जहां फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
वही ब्राउन शुगर किससे और कहां से लेकर आते थे।इसे लेकर भी अनुसंधान कर रही है।गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जेल आ चुके हैं।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




