
जमशेदपुर: रामनवी आरंभ है और हनुमान रूपी लंगूर साकची क्षेत्र में कुछ दिनों से विचरित कर रहा है। वहीं शहर का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में इंसान से लेकर जानवर तक प्यास बुझाने के लिए पानी पर निर्भर रहते हैं। लेकिन इस लंगूर को पानी के बजाय पेप्सी पीना पसंद है।जिसे देख जुबली पार्क गेट समीप लोगो के बीच कौतूहल बना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि महिलाओं और पुरुष सभी की ओर वह काफी व्याकुल नजर से देख रहा था।लोगों को लगा कि वह भूखा है तो कोई केला दे रहा था तो कोई खीरा। इतना तक कि उसे एक बोतल में पानी पिलाने का भी प्रयास किया,लेकिन हनुमान रूपी लंगूर लोगों की ओर टक टके लगाए हुए था।कभी इस दुकान में तो कभी उस दुकान में जाकर बैठ जाता था। इसी बीच एक महिला ने कोल्ड ड्रिंक लेकर उसके पास पहुंची तो पहले वह उस महिला के हाथ को पकड़ लिया। फिर महिला ने कोल्ड ड्रिंक ग्लास में डाल के देने लगी तो वह वहां से उछलकर ऊंचा जगह में बैठा और फिर उसके हाथ से कोल्ड ड्रिंक पीने लगा।
यह देख वहां मौजूद लोगों ने तरह तरह की बाते करने लगे वही बंदर आधा घंटा लोगो के बीच रहने के बाद वह एक पेड़ से दूसरे पेड़ होते हुए ओझिल हो गया। जिसके बाद लोग इसे हनुमान का रूप कहने से भी नही चुक रहे थे।




