पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग टारगेट से 3728 करोड़ ज्यादा सरकार को दी राजस्व।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

पूर्वी सिंहभूम:  जिला परिवहन विभाग पूर्वी सिंहभूम को 2023- 24 में दिए गए के वार्षिक लक्ष्य को पार करते हुए 116% का राजस्व झारखंड सरकार को दी है।राज्य सरकार द्वारा 2023 -24 के लिए 22 हजार577 करोड़ का लक्ष्य पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग को दी थी। जिसे विभाग ने लक्ष्य से ज्यादा 3 हजार 728 करोड रुपए वसूली करते हुए 26 हजार 305 करोड रुपए की राजस्व झारखंड को दी है।बता दे की इस विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में भी इसी तरह का रिकॉर्ड तोड राजस्व की वसूली की थी।2022-23 के लिए विभाग को 20 हजार 389 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। जिसे पार करते हुए 23 हजार 495 करोड रुपए की थी।यह सभी वसूली हेलमेट चेकिंग के अलावा रेवेन्यू और ड्राइविंग लाइसेंस से प्राप्त की है।जिसमें विभाग औसतम प्रति महीने 10 लख रुपए चेकिंग के दौरान वसूली करती है। अगर एक नजर 4 वर्षों के वित्त वर्ष पर गौर फरमाए तो 2020-21 को छोड़ अन्य तीन वर्षों में लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की वसूली अपने नाम की है।

Advertisements

2020-21 में 17000 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था।जिसमें विभाग ने मात्र 84% ही वसूली कर पाई थी। इसके बाद के तीनों वर्ष लक्ष्य से ज्यादा की वसूली की जिसमें 2021-22 में मिली 18 हजार 700 करोड़ का लक्ष्य में 20 हजार 506 करोड़ कि राज्य वसूली की।वहीं 2022-23 में और अब 2023 24 का लक्ष्य को भी पार करते हुए सबसे ज्यादा 116% का राजस्व अपने नाम की है।जो पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग के लिए गर्व की बात है।

 

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours