जमशेदपुर :पिछले दिनों परसुडीह थाना के कीताडीह स्थित एक घर में चोरी की घटना के असफल प्रयास के बाद एक व्यक्ति से उसकी स्कूटी और मोबाइल लूट के मामले में 3 अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में शनिवार को मामले का खुसाला करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने जानकारी दी,कि 2-3 अप्रैल की रात 1 बजे कीताडीह निवासी हरीश कुमार चौहान के घर में चोरी की नियत से चोरों ने प्रवेश किया । हालांकि हरीश की नींद खुल जाने से भागते हुए चोरों ने एक मोबाइल की चोरी कर ली वही रेलवे अस्पताल के वहां से गुजर रहे शिव शंकर कुमार पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया और उसकी स्कूटी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए । जिसके बाद घायल अवस्था में पड़े शिव शंकर को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को अंजाम देने में मो तौसिफ, शेख इरशाद और उसका साला शामिल थे। सभी ने लूट की स्कूटी फिरोज को सात हजार रुपये में बेची थी। जिसे बरामद कर लिया गया है।इस घटना में एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।