
जमशेदपुर: जमशेदपुर में आगामी कई पर्व त्यौहार होने वाली है। जिसमें वैशाकी ,8 को हिंदू नव वर्ष,18 को होने वाली रामनवमी अखाड़ा जुलूस, मुस्लिम समुदायो का पर्व ईद, आदिवासियों का सरहुल।इन सभी पर्वों को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय शांति एवं अखाड़ा समिति के साथ बैठक की।जिसमें विभिन्न अखाड़ा समितियो के सदस्यों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।इसमें नदी घाट में साफ सफाई , बिजली एवम पानी की व्यवस्था के साथ साथ आश्वस्त किया कि 9 से 18 तारीख तक होने वाले रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।वही उपायुक्त अन्नय मित्तल ने समस्या का समाधान का आश्वस्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर अखाड़ा समिति खुद समय तय करेगी।स्वच्छता एवं प्रशासन के द्वारा दिए गए नियमावली में खडे उतरने वाले अखाड़ा समितियों को पुरस्कार भी देगी।वही विसर्जन के दौरान हुड़दंगियों पर खास नजर रखते हुए सख्ती बढ़ता जायेगा।
इधर एसएसपी ने कहा कि पूर्व की तरह आगामी पर्व भी शांतिपूर्ण संपन्न हो।इसके लिए पुलिस खास इंतजाम कर रही है।अखाड़ा समितियो को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि वह अपने वालंटियर को कार्ड निर्गत करें ताकि बाहरी तत्वों पर पुलिस खास नजर रख सके।




