
चांडिल( भास्कर मिश्रा) : चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली ओपी थाना क्षेत्र के रहमतनगर शाहिद बगान में बीते 4 अप्रैल को दिन दहाड़े दिल नवाज नामक एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस प्रशासन छापामारी अभियान में जुट गई। लगभग 48 घण्टे के अंदर-अंदर पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए नवाब आरजू उर्फ मन्नु एवं मोहम्मद हसनैन अंसारी उर्फ जाहिद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में शनिवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार ने बताया कि सभी युवक घटना के दिन आपस में नशापन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच बकझक ओर कहासुनी शुरू हुई और आरोपियों ने पत्थर से कूचकर दिल नवाज की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। साथ ही मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने अधजले अवस्था में बरामद किया है। जिसे हत्या के बाद हत्यारे लेकर फरार हो गए थे।




