
रांची :पलामू में एक बड़ा साइबर धोखाधड़ी कॉल सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई से झारखंड के साइबर ठग माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। झारखंड के पलामू से ऑनलाइन जुआ और गेमिंग के ठगी का खेल चल रहा था। पुलिस ने यहां के राधिका आवास में 13 साइबर धोखाधड़ी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। इसमें रांची के तीन, हजारीबाग के पांच, रामगढ़ का एक, पलामू का एक, बिहार का एक, और यूपी का एक अपराधी शामिल है। एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि राधिका आवास में अवैध ढंग से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल के माध्यम से सट्टा जुआ का धंधा चल रहा है। छापे के दौरान सट्टेबाजी में प्रयुक्त 9 कंप्यूटर, 5 लैपटॉप, 30 फोन बरामद हुए।
इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। अपराधीयों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि रांची का रहनेवाला एक व्यक्ति गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसी ने घर को किराए पर लिया था, ₹15000 महीने पर उन लोगों की बहाली की थी।




