
साकची थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई, जब दो बाइक आपस में टकराने के बाद दोनों पक्षों से जमकर मारपीट और पत्थर बाजी होने लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धातकीडीह युवकों की टोली और साक्षी मानगों के युवकों का बाइक साकची गोल चक्कर में टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद धातकीडीह के एक युवक की दूसरे पक्ष के युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी घायल युवकों ने अपने परिचितों और परिवार को दी जिसके बाद साकची गोलचक्कर से जमशेद ए बाग चौक तक जमकर हंगामा हुआ। और उनके द्वारा पत्थरबाजी भी की गई।
इसकी सूचना साकची थाना प्रभारी को होने पर वे दलबल के साथ पहुंचे और सभी को किसी तरह से समझा बुझा कर हंगामा स्थल से हटाया गया. जिसके बाद मामला शांत हुआ, फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से किसी प्रकार की लिखी लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई।




