
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत होली का चंदा नहीं देने पर महिलाओं और बच्चों पर डंडा और चाकू से हमला कर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है।.घटना बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी राम मंदिर के पास की है।घटना को लेकर घायलों ने बताया कि दोपहर में ऊपर टोला के कुछ लड़कों ने ढोल बाजा लेकर बस्ती पहुंचे और लोगों से जबरन 50 रुपए से ज्यादा की चंदा की मांग करने लगे। इस बीच मनीष से चंदा मांगने पर उसने पैसे होने से असमर्थता जताई,जिसके बाद उन लोगो ने मनीष की पिटाई करने लगे।जिसे बचाने आए उसके भाई राजा को भी उन लोगों ने मारा उसके एक और भाई सन्नी शर्मा भी बचाव करने पहुंचे तो तीनों की उन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।हो हल्ला सुन बस्ती की महिलाओं एवं युवकों द्वारा मारपीट करने से रोका तो कुछ देर बाद पप्पू, अशोक यादव, संतोष यादव, मझला,आकाश, ऋतिक, छोटू ,रंजीत एवं अन्य 10 12 लोगों ने डंडा और चाकू से सभी पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही नाम के दो महिला रिंकू देवी , मालती देवी, मुन्नी देवी, पूजा ,कविता, बेबी और डेढ़ साल की सानिया कुमारी सहित अन्य महिलाएं घायल हो गई।
घटना को लेकर बास्तिवासियो का आरोप है की, होली के नाम पर शराब के लिए पैसे मांग रहे थे.जिसे नही देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया।जिसके बाद बस्ती वासी आक्रोशित होकर बर्मामाइंस थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।किसी तरह थाना में मामला शांत करने के बाद सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया जहां सभी इलाजरत है।




