Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला पर परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह बाजार का है। जहां चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में हर दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटनाएं घट रही है।इस घटना से जिला प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है चोरों ने परसुडीह बाजार स्थित पूजा सामग्री की दुकान, अजंता कन्फेक्शनरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हज़ार नगद पर हाथ साफ किया,वहीं उससे सटे एक और दुकान को निशाना बनाया लेकिन चोर अपने मन सूबे पर कामयाब ना हो सके। चोरी के पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इधर जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर जांच करते हुए चोर की धड़पकड़ में जुट गई है।
Advertisement




