
जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय में उस अभिबावको ने हंगामा कर दिया जब बच्चों को कक्षा में फेल करने पर परिजनों का गुस्सा स्कूल प्रबंधन पर टूट पड़ा. परिजन स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर स्कूल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस के समझाने पर भी परिजन शांत नही हुए. परिजनों की मांग थी कि बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए.परिजनों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को फेल कर दिया गया है. स्कूल प्रबंधन द्वारा 9वीं और 11वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स के कुल 102 बच्चों को फेल किया गया है इससे बच्चों का भविष्य अधर में है. वहीं स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल जयंति सिंह ने कहा कि कुल 64 बच्चों को फेल किया गया है.जिन बच्चो को फेल किया गया है वह बोर्ड के नियम के अनुसार है बोर्ड का नियम है की 9वीं में 33 प्रतिशत और 11वीं में 35 प्रतिशत की आवश्यकता जिसे पूरा नही करने पर ही फेल किया गया है।




