
जमशेदपुर के भुईयाडीह में हुए टकलू लोहार हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को टाटानगर स्टेशन के एंट्री गेट से आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनो अपराधी 1 फरवरी को सीतारामडेरा में हुए टकलू लोहार हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी है. रेल डीएसपी हेडक्वार्टर 1 जयश्री कुजूर ने बताया कि मंगलवार रात दोनो को स्टेशन के मुख्य एंट्री गेट के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा.जिनसे पूछताछ के दौरान अपना नाम अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम बताया जिनकी तलाशी लेने पर दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद किया है.डीएसपी ने बताया कि दोनो फरारी के बाद 11 मार्च को मुंबई से जमशेदपुर आए थे. मंगलवार को दोनो कोलकाता जाने का प्रयास में थे तभी रेल पुलिस और आरपीएफ ने दोनो को पकड़ लिया. इधर जमशेदपुर पुलिस दोनो को रिमांड पर लेने की तैयार कर रही है।




