Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागुन्हातु में मॉर्निंग वॉक ग्रुप और एंजेल स्टेप प्ले स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी स्वर्गीय चतुर्भुज प्रसाद के पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। जिसमें 200 से ज्यादा संख्या में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिए। आयोजित डांस प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों ने अपना जलवा बिखरा।
वही दूसरे दिन खेलकूद एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल होकर मनमोहक आकर्षक तस्वीर उकेरकर अपनी कला प्रदर्शित की, कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्ति ,आपसी भाईचारा, प्रेम,सौहाद्र एवम एकता को समाज में कायम रखना है।
Advertisement




