जमशेदपुर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अस्तित्व संस्था की संस्थापिका और सामाजिक कार्यों से शहर में अपनी पहचान बनानेवाली प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मीरा तिवारी ने अपने संस्था के सदस्यों के साथ जमशेदपुर के सोनारी स्थित आर्मी कैंप में मौजूद देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों की कलाई पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। बजे सोनारी स्थित शैन्य शिविर में उपस्थित सभी सैनिक भाइयों और उच्च अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर श्रीमती मीरा तिवारी ने कहा कि जो सैनिक रात दिन हमारे देश के बॉर्डर पर अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है और भारतीय त्योहारों में प्रमुख रक्षा बंधन के दिन अपने परिवार से दूर होते है ऐसे में हम बहनें उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा की कामना करते है।हर्षोल्लास पूर्वक इस माहौल में सैनिक भाइयों ने वहां मौजूद बहनों को उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदा किया।इस पुनीत और हर्षित बेला में संस्था की ओर से ऊषा सिंह,रानी कालुंडिया,बैजयंती बारी,सुमित्रा पांडा और अनीता देवी,रीमा जयसवाल सहभागी रही।

July 25, 2026 10: 46 pm
Breaking
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।




