
जमशेदपुर : जमशेदपुर बिरसा युवा मंच झारखंड द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए बुधवार को रक्तदाताओं को सम्मान समारोह के तहत उन्हें समान्नित किया गया। यह कार्यक्रमजमशेदपुर सर्किट हाउस एरिया के गोल्डन सैंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई ।जिसमें ऐसे लोगो को चिन्हित किया गया,जिन्होंने 100 से अधिक बार रक्तदान करके अनेक लोगो के लिए “जीवन रक्षक” की भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर वरीय अधीक्षक एस.एस.पी कौशल किशोर सम्मिलित हुए।जिनके द्वारा 13 जीवन रक्षकों को अंग वस्त्र एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने बिरसा युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की केवल ग्रामीण ही नहीं शहरी लोगो के बीच भ्रम है की रक्तदान करने से कमजोरी हो जाती है। इस प्रकार के आयोजन से लोगो के बीच जागरूकता आएगी, वही संस्थापक सह अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह कहा की झारखंड का इकलौता शहर जमशेदपुर है । जहां के लोग रक्तदान को उत्सव के रूप में मनाते है। 100 से अधिक बार रक्तदान किए गए जीवन रक्षकों को सम्मानित करते हुए बिरसा युवा मंच को गर्व की अनुभती हो रही है, साथ ही साथ इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को रक्तदान के प्रति प्रेरित करेगी।




