


रांची : झारखंड राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चंपई सोरेन अपने पैतृक गांव सरायकेला के झिलिंग्गोड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के धार्मिक स्थल पहुंचकर अपने कुल देवता की पूजा की और पूजा अर्चना करने के बाद आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री की पत्नी, भाई और रिश्तेदारों ने पांव धोकर स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की हेमंत सोरेन के सोच का नतीजा है कि राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्य करण और विकास किया जाएगा। वही इन्होंने कहा कि हेमंत बाबू ने जो विकास का सपना देखा है, उसे पूरा करना है। वही उन्होंने कहा की बहुत जल्द नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। वही विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत के विकास को देखकर विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा। इसलिए उन्हें फंसा दिया है। फिलहाल उन्हें राज्य की बड़ी जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।




