
जमशेदपुर : सिद्धगोड़ा थान्तर्गत कालू बागान में बिरसानगर जोन नम्बर 7 के रहने वाले जगदीप सिंह गोलू को स्थानीय युवको द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी थी लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से मृतक का अंतिम संस्कार भी नही किया गया। जिसे लेकर परिजन उपायुक्त से भेंट कर न्याय की गुहार लगाई है। घटना 18 जनवरी को घटित हुई जब कालू बगान से मृतक अपनेभतीजे के साथ बाईक से घर लौट रहा था तभी कर्मजीत करमिया उसका पुत्र रोहित सिंह और उसका दोस्त आनंद सिंह मसीहा सहित10 से 12 अज्ञात लोगों ने मारपीट की गई जिसके पीछे कारण सड़क पर चेचिस केखडे किये जाने को लेकर हुए विवाद है इस मारपीट मे। जगदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे टिनप्लेट अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी जिसके बाद थाना में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया लेकिन इतने दिनों में सिर्फ रोहित को गिरफ्तारी की गई अन्य अभी भी फरार है वही सभी की गिरफ्तारी नही होने तक घटना 4 दिन बाद भी शव का अंतिम संस्कार नही किया गया जिसे लेकर परिजन उपायुक्त से भेंट कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। जिसमें उपायुक्त ने आरोपियों के खिलाफ करवाई और सहयोग राशि प्रदान करने का आश्वाशन दिया गया ।फिलहाल परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर विचार करने की बात कही है।




