

जमशेदपुर : 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट में अयोध्या नवनिर्माणधीन राम मंदिर में भगवान श्री राम के विराजमान होने और उनकी प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न हुई जो देश के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा देश के हर सनातन धर्म मानने वाले राम मय में डूबा रहा। जिसे लेकर इनका रुख सुबह से ही मंदिरों की ओर रहा। इसी क्रम में जमशेदपुर में भी भक्तों की भीड़ अपने अपने क्षेत्र के छोटे बड़े मंदिरों में उमड़ पड़ी। इसी कड़ी में बिस्टुपुर स्तुतः आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में लंबी कतार लगाकर भक्त पूजन किये। पूरा मंदिर परिसर भगवान राम के उद्घोष से राम मय हो गया। वही भक्तों के द्वारा उनके नाम द्वीप जलाए एवम प्रसाद ग्रहण किये। इस ऐतिहासिक मौके पर मंदिर परिसर से शोभा यात्रा भी नगर भ्रमण के निकला ,जिसमे हनुमान का रूप धारण किये भक्त आकर्षक का केंद्र रहे। इस मौके पर पूर्वी के विधायक सरयु राय भी शामिल हुए। जिन्होंने कहा कि ये देश के लिए 500 वर्ष बाद एतिहाशिक पल है। सिर्फ एक दिन राम का उद्घोष नही बल्कि उनके विचारों को अपना कर अपने अंदर की बुराइयों को दूर करना होगा ।साथ ही यह भी प्रयास करने की आवश्यकता है कि हमारा देश फिर से राम राज्य बने।तभी ये राम के विराजना सफल होगा।




