
जमशेदपुर : आज जहां पूरा भारत राम मय हो चुका है । वही आदित्यपुर के रंगोली कलाकार विवेक मिश्र द्वारा मंदिर प्रांगण में विगत कुछ दिनों का अथक प्रयास से उसने 18500 वर्ग फीट में भगवान श्री राम का भव्य आकर्षक रंगोली बना डाला। जिसका कृषि एवं आदिवासी मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वयं इसका उद्घाटन कर उसके कार्यों और दृढ़ निश्चय एवं लग्नता की सराहना करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ भारत पुस्तक में नाम दर्ज होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है की किसी एक व्यक्ति के द्वारा खुद इतना बड़ा रंगोली बनाया गया है। जो अपने आप में ही रिकॉर्ड है । इसके साथ इन्होंने अयोध्या में राम विराजमान होने पर खुशी जाहिर करते हुए देशवासियों और जमशेदपुर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये भारत ही नहीं पूरे विश्व, इस ऐतिहासिक पल का गवाह है। ऐसे में हर एक व्यक्ति को प्रभु राम के गुण और उनके आचरण को अपने आप में समाहित करना होगा। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनते हुए हर एक व्यक्ति अपने घर में दिया जरूर जलाए।




