
रांची : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती मंटू मैदान के समीप से एक महिला के अधजले शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने मंटू मैदान के पास महिला के एक अघजले शव को देखा, जिसे तुरंत ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी । प्रशासन मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है । क्षेत्र में मिले अघजले शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।वही पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाया है । प्रशासन लोगों से शव के बारे मे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। वही इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है।




