श्रीमद् भागवत कथा अमृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भंडारे के साथ हुआ समापन।

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 12 जनवरी 2024 सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नंबर 07 में नियर शिव काली मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय यज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ. जिसमें हजारों हजारों की संख्या में भक्तों को देखा गया। यज्ञ में प्रतिदिन बच्चे, बूढ़े, महिलाए प्रवचन का आनंद लेते थे।क्योंकि कथा को विस्तार से समझाने के लिए समय समय पर झांकियां भी दिखाई जाती थी जिससे भक्त भक्ति रस में डूब जाते थे।कार्यक्रम का शुरुआत जल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।यज्ञ 05 जनवरी से लेकर 11 जनवरी 2024 तक तक हुआ। इस दौरान कथावाचक पंडित प्रियनारायण तिवारी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है। पूरे कॉलोनी का माहौल भक्तिमय हुआ। इस यज्ञ में हजारों हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने आस्था और भक्ति भाव में डुबकी लगाई।लगभग पांच हजार लोगो ने भोग का आनंद लिया।यज्ञ में मुख्य रूप से पूर्व सौमित्रो चटर्जी, सूरज, अभिषेक, उत्तम ,प्रदुम, रवि,सागर ,अभिमन्यु,सौरभ,इत्यादि कालोनी वासियों का भी सहयोग रहा।




