
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने जिले के क्राइम मीटिंग मे पदाधिकारीयो को सख्त निर्देश दिया गया हैं कि, जेल से बाहर निकलने वाले अपराधियों पर निगाहें रखे, क्राइम कंट्रोल करने और अवैध कारोबार को रोकने के सख्त निर्देश दिया है। वही जांच अभियान मे तेजी लाने,चेकिंग करने और पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ाने एवं पेट्रोलिंग गस्ती पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं । आम जनता की शिकायत पर भी तुरंत करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी लेने का भी निर्देश दिया है। थाना प्रभारी को खुद सड़कों पर उतर कर जांच अभियान चलाने, पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ाने पेट्रोलिंग गश्ती पर निगाहें रखने, संबंधित क्षेत्रों में क्राइम कंट्रोल करने एवं अवैध कारोबार को रोकने के निर्देश दिए गए हैं । वही पुराने केसों को शीघ्र निष्पादन करने की भी निर्देश दिया गया है, और वारंटीओं को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजने को कहा है। मीटिंग में अब सभी पदाधिकारियों की जिम्मेवारी भी तय की जाएगी । पर्व त्यौहार में सभी पदाधिकारीयो को अपने अपने क्षेत्रो में चौकस रहने का भी निर्देश दिया गया है।




