जुगसलाई : जुगसलाई मे हत्या की योजना बनाते 10 अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ललित मीणा ने जानकारी देते बताया कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली कि तड़ी पर अपराधी व ड्रग्स पेडलर मोहम्मद खुर्शीद उर्फ भाकुड़ एक अन्य अपराध कर्मी मोहम्मद निजाम की हत्या करने के उद्देश्य से गरीब नवाज कॉलोनी नदी किनारे जुटे हुए हैं जिसके बाद उनके निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी गुलाम रवानी डीएसपी सुमित कुमार मौजूद थे जिनके द्वारा बताए स्थल पर घेराबंदी कर वहां से मोहम्मद खुर्शीद सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक देसी पिस्टल मैगजीन और चार जिंदा गोली बरामद की गई वहीं पूछताछ के दौरान उनके द्वारा पांच अन्य सदस्यों की भी जानकारी दी गई इसके बाद उन पांचो की भी गिरफ्तारी की गई और उनके निशानदेही पर शिव घाट रीसाइकलिंग प्लांट के समीप से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद की गई.

वहीं पूछताछ में भाकुड़ ने बताया कि मोहम्मद निजाम ड्रग्स पेडलर है और उनका 16 लाख रुपए बकाया है जिसे बार-बार मांगने पर भी वह नहीं दे रहा था जिसके साथ उसकी प्रेमिका निखत खातून उर्फ़ पूजा भी शामिल है इसी रंजिश को लेकर उसकी हत्या करने के लिए जुगत में था.. उसने यह भी बताया कि वह मोहम्मद निजाम का ममेरा भाई है. एसपी बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और मोहम्मद खुर्शीद पर तड़ीपार का उल्लंघन करने का अलग से मामला दर्ज की जाएगी फिलहाल पुलिस ड्रग पेडलर और हथियार सप्लाई वालों के साथ इतने लोगों की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है.






