Advertisements
चाईबासाः नक्सली मंसूबे विफल,मारादिरी जगंल से 4 किलोग्राम का IED बरामद, किया गया विनिष्ट।
Advertisement

रिपोर्टः हरि शर्मा, चक्रधरपुर : एकबार फिर से नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने पानी फेर दिया है।नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को लक्षित कर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाये गए 4 किलोग्राम का 1आईईडी बम को बरामद किया। सीआरपीएफ व जिला पुलिस के द्वारा सयुंक्त रुप से एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मारादिरी के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित कर नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) IED बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया।
Advertisement




