
रितेश : सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर बिजली विभाग के पदाधिकारी द्वारा एक साथ तीन ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। जिससे ग्रामीणो में खुशी का माहौल है । ग्रामीणों की मांग पर गोइलकेरा प्रखण्ड के गम्हरिया पंचायत में एक साथ 25 केवीए के 3 ट्रांसफार्मर बदला गया है। गोइलकेरा प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश बहंदा, गम्हारिया पंचायत के मुखिया उदय चेरोवा , एवं मलखेंद्र अंगरिया को गोइलकेरा प्रखंड के पंचायत गम्हरिया के ग्राम रायरोवा ,पराल ,छतोमउली के जले हुए 25 केवीए का एक साथ तीन ट्रांसफार्मर सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के निर्देश पर विद्युत विभाग चाईबासा के द्वारा उपलब्ध करा दिया गया। महीनो पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में ही रहना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा को समस्या से अवगत कराया। जिसे सांसद गीता कोड़ा ने , संज्ञान में लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया। ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताया एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।




