
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्तिथ परिमल संस्था द्वारा रविवार को आदित्यपुर स्तिथ रोड नंबर 4 में play back singer स्वर्गीय मोहम्मद रफी के जयंती दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर रफी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की गई, तत्पश्चात कलाकारों ने हैप्पी बर्थडे गीत बार बार ये दिन आए तुम जियो हजारों साल गीत की प्रस्तुति दी l वही रफी द्वारा गाए गीतों को कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई, वही कार्यक्रम का संचालन परिमल संस्था के संस्थापक सुबोध सरन ने किया l जबकि कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर ओम प्रकाश, पुरेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस नेता अंबूज कुमार, सुरेशधारी, दिवाकर झा, शारदा देवी उपस्थित हुए, जबकि कलाकारों में संजय स्वर्णकार,संजय गुप्ता,धीरज वर्मा, ओम प्रकाश, श्याम थापा,प्रवीर कुमार, दुर्गावती देवी, समेत संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।




