सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना के नए थानेदार के रूप में रविकांत पराशर ने पदभार ग्रहण किया। सरायकेला खरसावां जिले के जिला कप्तान निधि द्विवेदी द्वारा जिले के कई थाने के थानेदार को स्थानांतरण करते हुए नए स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए गए। जिसके आलोक में सभी स्थानांतरित थानेदारों द्वारा अपने नए स्थान पर योगदान दे दिए गए हैं। वहीं आर आई टी के नए थानेदार के रूप में रविकांत पराशर को जिम्मेवारी दी गई है।

रविकांत पाराशर ने योगदान देते ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है । वही नए थानेदार रविकांत पराशर ने योगदान देते ही जनता से अपील कि है की सूचना दे, हर हाल में उनकी सूचनाओं पर कार्रवाई होगी। पदभार ग्रहण करने के साथ ही , अधीनस्थ पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए क्षेत्रों का दौरा कर विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली।





