सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा टोल से सरायकेला जाने वाले रास्ते में कुछ ही दूरी पर स्क्रैप माफिया अखिलेश पोद्दार के टाल खुलेआम संचालित हो रहे हैं। जो इन दिनों क्षेत्र में काफी चर्चाओं में है। कुछ महीने पूर्व रेलवे द्वारा स्क्रैप टाल पर छापामारी कर केश किया गया था। जो कई महीनों तक छापामारी के बाद स्क्रैप टाल बंद रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश पोद्दार के बेल होते ही, फिर से स्क्रैप टाल संचालित होते हुए, अपराधियों के आड्डाबाजी होने लगे हैं।
अगल-बगल के लोगों ने अनुसार शाम 7:00 बजे से 9- 10 बजे रात्रि तक स्क्रैप टालों पर अपराधियों के जमावड़ा लगे रहते हैं। जिससे अगल-बगल के दुकानदार अनहोनी की घटनाओं से डरे रहते हैं। नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया गया कि यहां शाम 7:00 से 11: बजे रात्रि तक शराब और अड्डाबाजी का दौर चलते रहता है। जिससे अगल-बगल के लोग अनहोनी की घटनाओं को लेकर डरे रहते हैं। लोगों का कहना है की रात्रि 11:00 बजे के बाद सुबह 4:00 तक टालों पर गाड़ियों का आना-जाना लगे रहता है। पूर्व में रेलवे द्वारा छापामारी कर रेलवे के सामान जप्त कर केश दर्ज किया गया था।

जो कुछ दिनों बंद रहने के बाद यहां की लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब पुन: चालू हो जाने से लोग डरे सहमे रह रहे हैं और इसे प्रशासन से बंद करने की मांग कर रहे हैं। नए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के आने से लोगों में उम्मीद जगी है कि इस अवैध कारोबार पर लगाम लगेंगे। वही कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहां की स्क्रैप टाल जो बंद होंगे और कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी द्वारा इन दिनों अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापामारी की करवाई जा रही है। कुछ दिन पहले ही अवैध शराब को लेकर बुरूडीह में छापामारी कर बड़े पैमाने पर शराब जब्त करते हुए, शराब भट्टियों को ध्वस्त किया है।





