जामताड़ा : जामताड़ा जिले के फतेहपुर बस स्टैंड में शुक्रवार को रात हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स व्यवसायी को निशाना बनाते हुए सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स व्यवसायी अमन वर्मा अपने दुकान बंद करके घर जा रहा था फतेहपुर बस स्टैंड पहुंचे थे।

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर व्यवसायी से सोना-चांदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।





