सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ते अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना नए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के सामने एक बड़ी चुनौती है। जो कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती हैं। जिले में नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाना है। आम जनता भी नई एसपी से काफी उम्मीद लगाए बैठी है और चाहती है कि जिले में फैल रहे अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई हो।

इन दिनों जिले की सड़कों पर खुलेआम अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और स्क्रैप से भरे वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। कई ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का कारोबार भी खुलेआम हो रहे है। इसके अलावा अवैध लॉटरी ,जुआ ,का धंधा भी शहर से लेकर गांव बाजार तक चल रहे है।
लोगों का कहना है कि यदि स्थानीय पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग नियमित रूप से अभियान चलाएं, और कार्रवाई करें तो, इन अवैध कारोबारों पर काफी हद तक सफलता पाई जा सकती है। लेकिन कई मामलों में कार्रवाई नहीं होने से सवाल भी उठते और अवैध कारोबारीयो का मनोबल भी बढ़ता हैं। देखना अब यह है कि नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी बढ़ते अवैध कारोबार पर अंकुश लगा पाती है।या यूं ही कारोबार चलाते रहेंगे , यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।




