जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़ा करोडो का सरकारी अस्पताल mgm मे अगर आप चेकअप कराने जा रहे है और आपको टॉयलेट जाना हो तो इस सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा.यह स्तिथि ग्राउंड फ्लोर की है जहाँ एक मात्र सार्वजनिक टॉयलेट मे पानी की व्यवस्था नहीं है जिससे महिलाओ को काफ़ी परेशानियों सामना करना पड़ रहा है खास कर सिटी स्कैन के लिए आने वाले महिलाओ को इससे जूझना पड़ता है.

अस्पताल बने लगभग डेढ़ वर्ष होने को है जिसमे सभी व्यवस्थाओ को ध्यान मे भी रखा गया था लेकिन जानकारों के अनुसार अस्पताल शुरू होने के दो महीने बाद ही नलों को चोरी हो गयी. उसके बाद से उसे नहीं बनाया गया. जिसकी जानकारी कई बार अस्पताल प्रबंधन को दी गयी लेकिन इतने महीनो मे ना नल लगा और ना कोई पहल ही की गयी,जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




