जमशेदपुर: पिछले दिनों जमशेदपुर के धतकीडीह में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने उद्वेदन करते हुए दो अभियुक्तों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एस पी ललित मीणा ने जानकारी दी की घटना 3 मई को खुरैशी मोहल्ला निवासी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के द्वारा की गई शिकायत में मानगों आज़ाद बस्ती के रहने वाले मोहम्मद इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम पर फायरिंग करने की बात कही गई थी जिसके आलोक ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापामारी आरंभ की जिसमें दोनों अभियुक्तों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

जिसमें यह बात सामने आई की सरफराज और इमरान के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चला आ रहा था जिसे लेकर उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. सीटीएसपी ने यह भी बताया कि मोहम्मद इमरान पर आर्म्स एक्ट सहित 10 मामले दर्ज है जिसे रिमांड में लेकर पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जाएगी.




