Advertisements
जमशेदपुर:शहर के लिए गर्व का पल लेकर आईं सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने आईसीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इतिहास रच दिया है। शांभवी ने बायो साइंस स्ट्रीम में 100% अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है।
Advertisement

शांभवी की इस असाधारण उपलब्धि से न सिर्फ उनके स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे जमशेदपुर का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने शांभवी की मेहनत और लगन की सराहना की है।
इस सफलता पर पूरे शहर में खुशी की लहर है और उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
Advertisement




