Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्वी छोटागोविंदपुर के सनातनपुर गांव की 11 वर्षीय लक्ष्मी मुंडा झारखण्ड सरकार के उपासना का शिकार हो गयी है वह एक्यूट ब्लड कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से त्रस्त है.लेकिन मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के MOU निरस्त हो जाने से टाटा कैंसर अस्पताल इलाज अधर मे लटक गया है जिससे अब वह जिंदगी की जंग लड़ रही है.

Advertisement
इसे लेकर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता परितोष सिंह ने सरकार से गुहार लगाई है की जल्द से जल्द टाटा कैंसर अस्पताल एवं जमशेदपुर के सभी अस्पताल MOU के प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए ताकि लक्ष्मी जैसी झारखंड के अन्य गरीब मरीजों को असुविधा न हो। और योजना के तहत इलाज पूर्ण हो सके.
Advertisement




