Advertisements
जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप दीनदहाड़े दोपहर में चोरों ने बैंक कर्मी की बाइक की चोरी कर ली. घटना के बारे में वाहन मालिक प्रेम कुमार ने बताया कि वे Indusland बैंक में ब्रांच हेड के पद पर है. वह दोपहर 4:00 बजे जुबली पार्क के समीप चाय पीने के लिए रुके थे।
Advertisements
Advertisement

इसी बीच अपने एक साथी के साथ गोलचक्कर गए थे वापस 15 मिनट बाद लगभग 4:15 बजे लौटे तो उनकी मैरून कलर के होंडा शाइन नदारद थी। आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का पता नहीं चला. जिस जगह से बाइक चोरी हुई वहां हमेशा लोग मौजूद रहते हैं ऐसे में चोरों ने अपना मनोबल दिखाते हुए वाहन की चोरी कर लेने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.वही सूचना पर पहुंची साकची थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.






