जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट के बाहर से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के गोल्ड लाइन में कार्यरत एक ठेका कर्मी की बाइक (नंबर JH 05AG 2745) पार्किंग क्षेत्र से चोरी हो गई। पीड़ित कर्मी प्रतिदिन गालूडीह क्षेत्र से काम पर आता है।

घटना की जानकारी मिलते ही ठेका मजदूरों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी परिसर के बाहर पार्किंग में सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद इस तरह की घटना होना लापरवाही को दर्शाता है। मजदूरों ने सवाल उठाया है कि जब पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है, तो चोरी की घटना कैसे हुई। आक्रोशित कर्मियों ने संबंधित सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से पार्किंग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।




