जमशेदपुर: 31 मार्च को सीतारामडेरा के छाया नगर में हुए चापड़ और गोली से हमला के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी दी कि दोनों पक्षों का 2022 से विवाद चल रहा है यह विवाद वर्चस्व को लेकर होता था, रामनवमी के दिन उनके बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया जिसके बाद चारो ने दोनों की हत्या करने की ठानी और 31 के रात्रि 9:30 बजे मौका पर इन दोनों पर हमला कर दिया जिसमें नंदू कर्मकार और जगन्नाथ पुष्टि उर्फ़ सन्नी पुष्टि गंभीर रूप से घायल हो गए.. इधर घटना के बाद से चारों फरार थे बीते दिन गुप्त सूचना मिली की मानगो बस स्टैंड से ये सभी शहर छोड़कर भागने के फिराक में है जिसके बाद वहाँ छापामारी कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई उनके निशानदेही पर एक देसी कट्टा एक जिंदा गोली तीन लोहे का चापड़ बरामद की गई..

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग बेकर्स गैंग के सदस्य हैं इसे लेकर अक्सर बस्ती में कहा सुनी और गाली गलौज होती थी इसी बीच इन्हें पता चला कि घायल दोनों इन लोगों की हत्या कर देगा इसी आशंका को लेकर इन लोगों ने ही उन दोनों पर हत्या के उद्देश्य से जानलेवा हमला कर दिया गया. फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं में जांच करते हुए गिरफ्तार चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.




