रांची : रांची के उत्पाद विभाग के टीम द्वारा सरायकेला खरसावां जिले में अचानक छापेमारी कर शराब माफियाओं के बीच तहलका मचा दिया है। उत्पाद मद्म निषेध विभाग झारखंड रांची के टीम के द्वारा सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगभग 2:00 बजे सपडा में दविश दी, और वहां बड़े पैमाने पर ड्रम, तासला और जावा महुआ को जप्त किया है।

सरायकेला उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी और दारोगा अखिलेश कुमार, और नीरज कुमार द्वारा केवल सूचनाएं एकत्रित की जा रही है और कार्रवाई के नाम पर कभी कभार आम जनता की आई वास के लिए छापामारी की जाती है, और वह भी छापामारी से पहले अभियुक्त फरार हो जाते हैं। जिसे लगातार राज्य उत्पाद विभाग को मिल रही सूचनाओं के मद्देनजर टीम गठित कर कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अवैध शराब तसला ड्रम और जावा महुआ को जप्त किया गया है, और आगे की कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है।




