
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत स्थित सरगीडीह वार्ड नंबर 4 के सामुदायिक भवन सह वार्ड कार्यालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लाभुको को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया एवं उनसे आवेदन लिया गया। आज इस शिविर में लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए जिसका ऑनलाइन इंट्री किया गया, जिसमे मुख्य रूप से कंबल वितरण, साफ सफाई, होल्डिंग टैक्स, लाइट से संबंधित आवेदन थे। शिविर में नगर पंचायत , अंचल कार्यालय, पशुपालन विभाग , स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का अगला शिविर दिनांक 11 दिसंबर को वार्ड नंबर 5 के लिए विवाह भवन, इंद्रटांडी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा अपने कार्यालय कर्मियों के साथ लगातार मीटिंग कर कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।




