जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क से 5 फिट नीचे खेत में जा पलटा। घटना मोहरदा बड़ाबांकी मुख्य सड़क के नूतनडीह में घटित हुई, जब XUV 700 कार सड़क किनारे खेत में जा पलटी।
बताया जा रहा की सड़क में तीखी मोड होने और सबेरे 4 बजे के लगभग गहरा कोहरा होने के कारण चालक सड़क की स्थिति को भांप नहीं पाया और नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे सड़क किनारे 5 फिट गहरे खेत में जाकर पलट गया जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना में कार में सवार सभी बाल बाल बच गए और कार छोड़ कर चले गए। बताया जा रहा है कि कार टेल्को की है। इधर कार पलटने की जानकारी कोहरा छटने के बाद स्थानीय लोगों को होने पर पुलिस को सूचना दी गई जिनके द्वारा क्रेन से कार को बाहर निकाल कर थाना ले गई।




