जमशेदपुर :10 दिसंबर को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नॉर्दर्न टाउन में टेंपो सवार से चालक और एक अन्य के द्वारा मारपीट कर लूट के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि घटना के दिन मानगो संकोसाई के रहने वाले नंदलाल सिंह अपने घर जाने के लिए टाटानगर स्टेशन से टेंपो में सवार हुए थे।
इस बीच कई अन्य सवारी भी सवार हुए और अपने गंतव्य स्थान में उतर गए। इधर टेंपो में नंद लाल को अकेले पाकर चालक ने नॉर्दर्न टाऊन मोतीलाल पब्लिक स्कूल वाले रास्ते से लेकर पहुंचा और सुनसान रास्ता देख वहां अपने अन्य साथी के साथ मिलकर नंदलाल के साथ मारपीट कर ₹500 और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

घटना के बाद नंदलाल ने बिष्टुपुर थाना में शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने अनुसंधान आरंभ करते हुए बीते दिन घटना में शामिल टेंपो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से लुटा गया मोबाईल बरामद कर ली गई और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




