जमशेदपुर :जमशेदपुर बागबेड़ा में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है, जहां एक चौथी कक्षा के छात्र की स्कूल से घर आने के बाद अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में लटका पाया, जिसे परिजनों ने आनन फानन में TMH लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बागबेड़ा सिद्धू काहू मैदान के समीप रहने वाले परिजनों के अनुसार चौथी कक्षा का छात्र 13 वर्षीय नवनीत कुमार जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह का छात्र था।

दोपहर में प्रतिदिन की तरह स्कूल से आने के बाद वह कमरे में बैग रख कर बाहर खेलने चले जाता था लेकिन आज वह खेलने नहीं गया कुछ देर बाद उसकी बहन जब कमरे में गई तो देखा कि नवनीत फंदे से लटका हुआ है,इसके बाद उसने अपने माता-पिता को सूचना दी और आनन फानन में उसे उतार कर TMH लेकर पहुंचे लेकिन उसे बचा नहीं पाए। इस घटना से पूरा परिवार आहत है और वे असमंजस में है की आखिर छोटे से बच्चे ने कैसे पंखे से फंदा लगाकर लटका और क्यों। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।




