Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल के नए इंस्पेक्टर के रूप में राजेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। सरायकेला खरसावां जिले के जिला कप्तान मुकेश कुमार लुनायत द्वारा जिले के कई थाने के थानेदार को स्थानांतरण करते हुए नए स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए गए।
Advertisement

जिसके आलोक में सभी स्थानांतरित थानेदारों द्वारा अपने नए स्थान पर योगदान दे दिए हैं। वहीं चांडिल के नए इंस्पेक्टर के रूप में राजेश कुमार सिंह ने जिम्मेवारी संभाली है। चांडिल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने योगदान देते ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है। नए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने योगदान देते ही जनता से अपील कि है की सूचना दे, हर हाल में उनकी सूचनाओं पर कार्रवाई होगी।






