
जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर के विज्ञान विभाग द्वारा जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ मौसुमी पॉल ने कहा कि डॉ॰ जगदीश चन्द्र बसु भारत के महान वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता थे। उन्होंने कहा कि कैंपस को हरा भरा रखकर ग्रीन कैंपस के लिए अनवरत प्रयास जारी है। इस अवसर पर डा डी के मित्रा,डा दीपंजय श्रीवास्तव, डा विनय कुमार गुप्ता, डा विजय प्रकाश,प्रो बिनोद कुमार,प्रो अरविंद प्रसाद पंडित,प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद,प्रो संतोष राम,डा जया कच्छप, सौरभ वर्मा, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।




