Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह तालाब में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पाया गया। बताया जाता है कि युवक धातकीडीह मुखी बस्ती का रहने वाले सुभाष नाग का पुत्र दीपक नाग है। वह ठेकेदारी में काम करता था। शुक्रवार को तालाब में नहाने गए लोगों ने शव को तैरते पाया जिसे अविलंब निकालकर TMH ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Advertisement

परिवार वाले असमंजस में है कि आखिर दीपक किस परिस्थिति में तालाब गया था और उसकी मौत कैसे हुई।वही मुखी समाज के महासचिव संजय ने प्रशासन से मांग की है कि हमेशा तालाब में डूबने से मौतें हो रही है इस लिए वहां गोताखोरों को तैनात किया जाय। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
Advertisement




