रांची : हजारीबाग में एक बड़े ही दुखद और हृदय विदारक घटना घटीत हुई है। हजारीबाग के मालवीय मार्ग पर गायत्री टेंट हाउस में आग लगने से 6 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। जब कि चार लोग झुलस गए है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गायत्री टेंट हाउस ग्राउंड फ्लोर पर है। आग की लपटे इतनी तेज और जबरदस्त थी कि ऊपर तले तक पहुंच गई और अपने आगोश में ले लिया। घटना में ऊपरी तले पर रह रहे परिवार की एक 6 वर्षीय अनु नामक बच्ची की मौत हो गई, और चार लोग झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मकसत के बाद 5 से 6 घंटे के अंतराल में आग पर काबू पाया । सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है ।मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी टट हुई है।




